• Sat. Sep 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बाब अल-मंदेब: हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की इस कमज़ोरी का फ़ायदा उठाया

Byadmin

Sep 19, 2026


यमन

इमेज स्रोत, handout by Houthi Media Center via Getty Images

इमेज कैप्शन, यमन के अल जावफ़ प्रांत में हुए संघर्ष की यह तस्वीर 14 सितंबर 2026 की है

सितंबर की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमनी सरकार के वफ़ादार बल, हूती विद्रोहियों के औचक हमले के सामने टिक न सके.

इसके साथ ही सऊदी अरब के क़रीब एक दशक के सैन्य, कूटनीतिक और आर्थिक प्रयास कुछ ही दिनों में बिखरते दिखाई दिए.

हूती विद्रोही ने लाल सागर के यमनी तट के बड़े हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया और बाब अल-मंदेब स्ट्रेट की ओर बढ़ गए.

यह लाल सागर और अदन की खाड़ी के बीच एक रणनीतिक प्रवेश द्वार है और बीते फ़रवरी के आख़िर में होर्मुज़ स्ट्रेट बंद होने के बाद से यह सऊदी अरब के तेल निर्यात और व्यापार के लिए सबसे अहम रास्ता बन गया है.

हूती विद्रोहियों की ओर से ‘सऊदी दुश्मन’ के ख़िलाफ़ समुद्री नाकाबंदी का एलान किए जाने के कुछ ही हफ़्तों बाद उन्हें ये बढ़त मिली.

By admin