• Sun. Oct 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बिहार:पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, अंजनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पैर में मारी गोली – Patna Bakhtiyarpur Encounter Saurabh Singh Anjani Murder Case

Byadmin

Oct 25, 2026


patna bakhtiyarpur encounter saurabh singh anjani murder case

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। कल्याण बीघा रोड पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपी सौरभ सिंह (28) घायल हो गया। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस और विशेष जांच इकाई (एसआईयू) की टीम मौके पर मौजूद है। घटनास्थल से दो पिस्टल और करीब 13 कारतूस बरामद किए गए हैं। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।


अंजनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है सौरभ सिंह

पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी की पहचान सौरभ सिंह के रूप में हुई है। वह पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के कंकड़बाग इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके पिता का नाम प्रशांत सिंह है। सौरभ सिंह पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के विग्रहपुर में गौशाला संचालक अंजनी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

बिल्डर से 20 लाख रुपये की सुपारी लेकर हत्या का आरोप

जानकारी के मुताबिक, अंजनी की हत्या के लिए एक बिल्डर से 20 लाख रुपये की सुपारी लेने का आरोप सौरभ सिंह पर है। इस हत्याकांड में सौरभ के साथ दो अन्य शूटरों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मुठभेड़ के घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

मौके से हथियार और कारतूस बरामद

बख्तियारपुर के कल्याण बीघा रोड पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से दो पिस्टल और करीब 13 कारतूस बरामद किए हैं। एसआईयू और स्थानीय पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। वहीं, एफएसएल की टीम बरामद हथियारों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

By admin