• Thu. Sep 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बीएसपी से ‘कभी इन कभी आउट’, कौन हैं आकाश आनंद जिन्हें मायावती ने किया ‘मुक्त’

Byadmin

Sep 10, 2026


आकाश आनंद
इमेज कैप्शन, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के लिए कहा कि वो अब पार्टी से ‘मुक्त’ हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह ‘मुक्त’ करने का एलान किया है.

मायावती ने गुरुवार को कहा कि आकाश आनंद को पहले राष्ट्रीय संयोजक के पद की जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया था और अब उन्हें पार्टी से भी पूरी तरह आज़ाद कर दिया गया है.

बसपा के आधिकारिक हैंडल से एक्स पर जारी पोस्ट में लिखा गया, “दिनांक 3 सितम्बर 2026 को जिस प्रकार से (आकाश आनंद को) पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के अति-महत्वपूर्ण पद की सभी अहम ज़िम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, उसी प्रकार अब उन्हें पार्टी में भी आज से पूरी तरह से फ़्री (आज़ाद) कर दिया जाए.”

“आकाश आनंद पार्टी में अब स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो वे स्वतंत्र हैं अर्थात ऐसे में अब इनको पार्टी से पूरे तौर से मुक्त कर दिया गया है.”

आकाश आनंद के ससुर पर क्या बोलीं मायावती

मायावती

इमेज स्रोत, Deepak Gupta/Hindustan Times via Getty Images

मायावती ने आकाश आनंद के ससुर और बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे देर से उठाया गया ‘सही कदम’ बताया.

By admin