• Thu. Sep 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘मक्का समझौते’ में ईरान को क्यों शामिल कराना चाहता है रूस?

Byadmin

Sep 10, 2026


मक्का रक्षा गठबंधन में ईरान की संभावित भागीदारी आए रूसी विदेश मंत्री के बयान के एक दिन के बाद मॉस्को में उनसे मिलते सऊदी विदेश मंत्री शहज़ादा फ़ैसल बिन फ़रहान

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, रूसी विदेश मंत्री ने मॉस्को में सऊदी विदेश मंत्री शहज़ादा फ़ैसल बिन फ़रहान से मुलाक़ात की

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के इस बयान ने कि भविष्य में ईरान भी मक्का रक्षा समझौते का हिस्सा बन सकता है, इस नए क्षेत्रीय रक्षा ढांचे के दायरे और भविष्य को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं.

सोमवार (सात सितंबर) को मॉस्को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंटरनेशनल रिलेशंस में विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए रूसी विदेश मंत्री ने कहा, “अब समय आ गया है कि सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान की मदद से देशों के बीच सहयोग को व्यवस्थित किया जाए.”

मक्का समझौते का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस पर हस्ताक्षर करने वाले तीनों देशों के पास “सामूहिक सुरक्षा और रक्षा गठबंधन की एक अवधारणा मौजूद है.”

ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने बीती सात अगस्त को एक संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इसे “मक्का रक्षा गठबंधन” नाम दिया गया.

समझौते में तय किया गया था कि “तीनों देशों में से किसी के भी ख़िलाफ़ होने वाला कोई भी सशस्त्र हमला, सभी के ख़िलाफ़ हमला माना जाएगा.”

By admin