• Fri. Aug 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बैंक ऑफ़ अमेरिका के सर्वे में इंडोनेशिया से पिछड़ा भारत

Byadmin

Aug 21, 2026


शेयर मार्केट

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, सात से 13 अगस्त के बीच हुए इस सर्वे में 272 अरब डॉलर की संपत्ति का प्रबंधन करने वाले कुल 98 फ़ंड मैनेजरों ने हिस्सा लिया

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

दो साल के सुस्त प्रदर्शन के बाद विश्लेषकों और बाज़ार विशेषज्ञों को उम्मीद थी कि 2026 भारतीय शेयर बाज़ार में वापसी का साल होगा.

भारत का शेयर बाज़ार कभी तेज़ी से बढ़ रहा था. लेकिन पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों का भरोसा कम होता दिख रहा है. भारत का शेयर बाज़ार इस साल एशिया के दूसरे बाज़ारों से पिछड़ गया है.

विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी एक बड़ी वजह यह है कि एआई में निवेश के अवसर तलाश रहे निवेशक भारत में ऐसी कंपनियों की कमी से निराश हैं.

सिक्योरिटीज़ डिपॉज़िटरी एनएसडीएल के अनुसार, इस साल विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाज़ार से 26.4 अरब डॉलर से ज़्यादा की निकासी की है. इसके चलते इसी साल मई महीने में स्टॉक मार्केट वैल्युएशन के लिहाज़ से भारत वैश्विक स्तर पर पांचवें स्थान से गिरकर सातवें स्थान पर आ गया था.

लेकिन चीज़ें यहीं तक स्थिर नहीं रहीं. अब बैंक ऑफ़ अमेरिका के फ़ंड मैनेजरों के सर्वे में भारत इंडोनेशिया से भी पिछड़ गया है. भारत अब इंडोनेशिया से भी ज़्यादा एशिया का सबसे कम पसंदीदा शेयर बाज़ार बन गया है.

By admin