• Fri. Aug 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ग़ज़ा में अब भी हज़ारों लापता, जवाब तलाशने में परिजन तय कर रहे एक दर्दनाक यात्रा

Byadmin

Aug 20, 2026


अहमद अल मदून अपनी साइकिल के साथ मुस्कुराते हुए

इमेज स्रोत, al Madhoun family

इमेज कैप्शन, अहमद अल मदून को डाउन सिंड्रोम था जो मई 2025 से लापता हैं

अहमद अल मदून ऐसे शख़्स लगते थे, जो तमाम मुश्किलों के बावजूद ज़िंदगी से प्यार करते थे. वह शरारती, गोल-मटोल बच्चे जैसे दिखते थे, जिनके चेहरे पर हमेशा खिलखिलाती मुस्कान रहती थी.

ग़ज़ा सिटी में अपने आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घर में रह रहीं उनकी मां मजदिया हमें अपने फ़ोन पर उनके वीडियो दिखाती हैं.

एक वीडियो में अहमद एक बिल्ली के बच्चे को गोद में लिए हुए हैं. वह जीभ बाहर निकालते हैं और ख़ुशी से चिल्लाते हैं.

दूसरे वीडियो में वह पेट के बल स्विमिंग पूल में छलांग लगाते हैं और फिर पानी से बाहर निकलकर खिलखिलाते दिखाई देते हैं.

मजदिया बीबीसी से कहती हैं, “हर कोई उनका दोस्त था. वह जहां भी जाते, लोग उन्हें प्यार करते थे और उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी.”

By admin