• Thu. Aug 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘वंदे मातरम्’ पर कांग्रेस का नौ दशक पुराना प्रस्ताव क्या है और बीजेपी ने क्यों उठाए सवाल?

Byadmin

Aug 20, 2026


अमित शाह और राहुल गांधी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, कांग्रेस ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर अहम फ़ैसला लिया है जिसका बीजेपी विरोध कर रही है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

कांग्रेस कार्यसमिति ने फ़ैसला किया है कि पार्टी के कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ के पहले दो अंतरे ही गाए जाएंगे.

कांग्रेस पार्टी ने ये फ़ैसला लेते हुए अपने क़रीब नौ दशक पुराने प्रस्ताव का हवाला दिया है.

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास ‘आनंद मठ’ से लिया गया ‘वंदे मातरम्’ भारत का राष्ट्रीय गीत है और इसे राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ जैसा ही दर्जा प्राप्त है.

कांग्रेस पार्टी के इस फ़ैसले ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को लेकर जारी विवाद को और तेज़ कर दिया है.

कुछ महीने पहले ही भारत की संसद ने वंदे मातरम् गीत के गायन को जानबूझकर रोकने या इसमें व्यवधान डालने के प्रयासों को आपराधिक बना दिया था.

By admin