• Thu. Aug 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ind Vs Eng Hockey Live:तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड ने दिखाया आक्रामक खेल, अब तक दोनों टीमें नहीं कर सकीं गोल – India Vs England Women’s Hockey Team Pool D Live Score Updates Fih Hockey World Cup 2026 Match

Byadmin

Aug 20, 2026


भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना इंग्लैंड से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच पहले हाफ तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर चल रहा है। पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमें अब तक एक भी गोल नहीं कर सकी हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे क्वार्टर का खेल जारी है। 

भारतीय टीम ने अब तक एफआईएच हॉकी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अब इंग्लैंड उसके सामने कड़ी चुनौती पेश कर रहा है। भारतीय टीम अगर इस मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही तो वह दूसरे दौर के लिए अपना दावा मजबूत कर लेगी।  

पहले क्वार्टर में भारत ने गंवाए मौके

भारतीय महिला टीम ने पहले क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया और गोल करने के कुछ मौके बनाए। हालांकि, टीम के खिलाड़ी इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। भारत के लिए इश्किा ने दबदबा बनाते हुए इंग्लैंड के डिफेंस को भेदा और शॉट लगाया, लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर ने गोल होने से रोक दिया। इसके बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और नवनीत ने शॉट लगाया। लेकिन इस गोल को अमान्य घोषित किया गया। भारत को इसके बाद गोल करने के दो मौके और मिले, लेकिन टीम इसे भुना नहीं सकी। पहला क्वार्टर गोल रहित बराबरी पर छूटा। 

पहला हाफ गोलरहित रहा

भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप में पहले हाफ तक मुकाबला गोलरहित रहा। इस दौरान टीमों एक भी गोल नहीं कर सकीं। भारत ने इस दौरान गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन टीम इंग्लैंड के गोल पोस्ट को भेदने में सफल नहीं रही। पहले हाफ में इंग्लैंड को एक ग्रीन और एक येलो कार्ड मिला। भारतीय टीम ने शुरुआत दो क्वार्टर में आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन इंग्लैंड की गोलकीपर गोलपोस्ट पर टिककर खड़ी रहीं। इंग्लैंड के पास दूसरे क्वार्टर के अंतिम मिनटों में गोल करने का अच्छा मौका था, लेकिन ज्योति ने इसे संभव नहीं करने दिया। 

भारत का टूर्नामेंट में प्रदर्शन

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत ओलंपिक रजत पदक विजेता और दुनिया की चौथे नंबर की टीम चीन को 2-2 से ड्रॉ पर रोककर की थी। इसके बाद टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मुख्य कोच शोर्ड मारिन की टीम ने टूर्नामेंट में अब तक प्रभावी प्रदर्शन किया है। चीन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराया। इस मुकाबले की खास बात यह रही कि भारत के छह गोल छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने किए। भारतीय टीम की 11 खिलाड़ी पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं, लेकिन उन्होंने अब तक बिना किसी दबाव के अपना स्वाभाविक खेल दिखाया है।

भारतीय महिला टीम की स्टार्टिंग प्लेइंग-11:

सविता (गोलकीपर), सलिमा टेटे (कप्तान), नवनीत कौर, साक्षी राणा, ऋतुजा डाडोसा पिसल, इश्किा चौधरी, लालरेमसियामी, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, ज्योति, सुशीला चानू।

सब: बिच्छू देवी खरीम्बाम (गोलकीपर), इश्किा, दीपिका, बलजीत कौर, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग, शिल्पी दबास।

By admin