• Thu. Aug 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राजीव गांधी को कितनी मिलती थी तनख़्वाह और सोनिया गांधी से कैसे हुई मुलाक़ात

Byadmin

Aug 20, 2026


सारांश

  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था, गुरुवार को उनकी 82वीं जयंती है.
  • दिल्ली में राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.
  • पढ़िए 19 फ़रवरी 2020 को राजीव गांधी के बारे में छपा रेहान फ़ज़ल का ये लेख

  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 13 मिनट

राजीव गांधी और सोनिया गांधी

इमेज स्रोत, Daniel SIMON/Gamma-Rapho via Getty Images

इमेज कैप्शन, राजीव गांधी की सोनिया से पहली मुलाक़ात साल 1965 में कैंब्रिज में हुई थी

बात मई 1981 की है. राजीव गाँधी अमेठी से लोकसभा के लिए उपचुनाव लड़ने वाले थे. वो अपने चुनाव क्षेत्र में घूम रहे थे.

कुछ घंटों बाद उन्हें लखनऊ से दिल्ली की फ़्लाइट पकड़नी थी. लेकिन तभी ख़बर आई कि 20 किलोमीटर दूर तिलोई में 30-40 झुग्गियों में आग लग गई है.

उन्होंने लखनऊ जाने की बजाय अपनी कार का रुख़ तिलोई की तरफ़ मोड़ दिया.

वहाँ उन्होंने जल गई झुग्गियों में रहने वालों को दिलासा दिया. इस बीच उनके पीछे खड़े संजय सिंह उनके कान में फुसफुसाते रहे, “सर आपकी फ़्लाइट मिस हो जाएगी.”

लेकिन राजीव ने लोगों से बात करना जारी रखा. जब वो सबसे मिल चुके तो उन्होंने संजय सिंह से मुस्कुरा कर पूछा, यहाँ से लखनऊ पहुंचने में कितना समय लगेगा?

By admin