• Sat. Nov 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत के ख़िलाफ़ बयान देने वाले स्टीफ़न मिलर को ट्रंप ने क्यों सौंपी अहम ज़िम्मेदारी?

Byadmin

Nov 7, 2026


डोनाल्ड ट्रंप और स्टीफन मिलर

इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने क़रीबी सहयोगी स्टीफन मिलर को नया चीफ़ ऑफ़ स्टाफ नियुक्त किया है (फ़ाइल फ़ोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपने क़रीबी सहयोगी स्टीफ़न मिलर को नया चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ नियुक्त किया है. मिलर सोमवार से यह ज़िम्मेदारी संभालेंगे.

ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर उनकी नियुक्ति का एलान किया. यह फ़ैसला ऐसे समय में आया है, जब मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. चुनावी नतीजों के बाद मौजूदा चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ सूसी वाइल्स ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.

मिलर को ट्रंप का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है. उनकी पहचान अमेरिका की सख़्त इमिग्रेशन नीति को आकार देने वाले ‘मास्टरमाइंड’ के तौर पर रही है. ट्रंप के पहले कार्यकाल से लेकर दूसरे कार्यकाल तक वह प्रशासन के अहम फ़ैसलों में प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे हैं.

मिलर की नियुक्ति भारत के लिहाज़ से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इसकी वजह भारत की व्यापार और इमिग्रेशन नीतियों को लेकर उनके पहले दिए गए आलोचनात्मक बयान हैं.

मिलर की नियुक्ति से ट्रंप क्या संदेश देना चाहते हैं?

मिलर और ट्रंप

इमेज कैप्शन, 41 वर्षीय मिलर ट्रंप के पहले कार्यकाल में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

41 वर्षीय मिलर ट्रंप प्रशासन में डिप्टी चीफ़ ऑफ़ स्टाफ के तौर पर काम कर चुके हैं. वह ट्रंप के पहले कार्यकाल में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं.

By admin