• Tue. Aug 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘भारत के लिए खेलना है तो कुछ मायने नहीं रखता’: ये कहने वाले जम्मू-कश्मीर के आक़िब नबी भारतीय टीम में चुने गए

Byadmin

Aug 3, 2026


आक़िब नबी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, आक़िब नबी को जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में चुना गया है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट खिलाड़ी आक़िब नबी भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जल्द ही डेब्यू कर सकते हैं.

दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के घायल होने के बाद दो टेस्ट मैचों के श्रीलंका दौरे के लिए टीम में आक़िब को शामिल किया गया है.

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ के दौरान बाएं घुटने की चोट से बुमराह अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर रखा गया है.

आक़िब नबी का शानदार प्रदर्शन

दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज़ आक़िब नबी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. बीते दो रणजी ट्रॉफ़ी सीज़न में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कुल 104 विकेट हासिल किए थे.



By admin