• Tue. Aug 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या आपका Whatsapp अकाउंट भी बंद हो गया? भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स को क्यों आई समस्या

Byadmin

Aug 4, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टेंट मैसेजिंग एप Whatsapp ने सोमवार शाम को अचानक कई यूजर्स के अकाउंटों को जांच के लिए 24 घंटे की निगरानी में डाल दिया। एप के सभी फीचर्स और चैटिंग को ब्लॉक कर दिया गया।

इस कदम से भारत समेत कई देशों के यूजर्स परेशान हो गए और इंटरनेट मीडिया पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। सोमवार रात करीब आठ बजे यूजर्स को Whatsapp पर यह दिक्कत आनी शुरू हुई।

एप खोलने पर एक संदेश दिखाई दिया कि उनका अकाउंट जांच के दायरे में है और इसकी गतिविधियों एवं डिवाइस से संबंधित जानकारी की जांच की जा रही है। इसके साथ ही 24 घंटे के भीतर इस पर फैसला लेने की जानकारी भी दी गई।

कई लोगों ने ‘एक्स’ पर अपनी नाराजगी जताई

इसके अलावा एप में यूजर्स को जिम्मेदारी से इसका इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए और चोरी हुए फोन या अकाउंटों से जुड़ी जानकारी के विकल्प भी दिखाए गए। कई लोगों ने ‘एक्स’ पर अपनी नाराजगी जताई।

एक यूजर्स ने कहा कि उसका अकाउंट बिना किसी कारण के बंद कर दिया गया है और अपील के बाद भी सिर्फ सामान्य संदेश ही दिख रहा है।

एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि उसका काम पूरी तरह Whatsapp पर निर्भर है और बिना चेतावनी अकाउंट बंद होने से बड़ी समस्या पैदा हो गई है।

Whatsapp के क्या कहा?

इस संबंध में टिप्पणी के लिए संपर्क किए जाने पर Whatsapp के प्रवक्ता ने कहा- ‘हम लगातार उन लोगों पर नजर रखते हैं जो हमारे एप का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं।

यूजर्स की सुरक्षा के लिए ऐसे अकाउंटों पर कार्रवाई करते हैं। हालांकि, कभी-कभी हमसे गलती भी हो जाती है। ऐसे मामलों में हम उसे जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश करते हैं ताकि लोग फिर से सामान्य रूप से चैट कर सकें।

By admin