• Thu. May 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत के सबसे गर्म ज़िलों में शामिल बांदा में क्यों बिगड़ते जा रहे हैं हालात?

Byadmin

May 28, 2026


हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के बढ़ते मामले

इमेज स्रोत, BBC/Gaurav_Gulmohar

इमेज कैप्शन, बांदा में गर्मी के कारण सरकारी अस्पताल में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन वाले मरीज आ रहे हैं.

सुबह के करीब दस बजे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के बांदा शहर में धूप की तपिश ऐसी है मानो सूरज आग बरसा रहा हो.

सड़कों पर चलते हुए ऐसा महसूस हो रहा है जैसे पैरों के नीचे से गर्म आंच उठ रही हो. ऊपर से तेज धूप शरीर के खुले हिस्सों को झुलसा रही है.

खुली धूप में बिना छांव खड़े होना मुश्किल हो रहा है. इंसान हो या जानवर, हर कोई छांव की तलाश में है.

बुंदेलखंड का बांदा जिला हमेशा से गर्म इलाका रहा है, लेकिन विशेषज्ञ लगातार पड़ती गर्मी को चिंताजनक मान रहे हैं.

उनका कहना है कि बांदा में जंगल लगातार कम होते जा रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में स्थिति और चिंताजनक हो सकती है.

By admin