• Sat. May 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत ने विदेशी मुद्रा की ज़्यादा ज़रूरत के बावजूद चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध क्यों लगाया?

Byadmin

May 16, 2026


भारत चीनी के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, भारत चीनी के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है

बुधवार को, भारत ने चीनी के निर्यात पर 30 सितंबर 2026 तक प्रतिबंध लगा दिया. यह फ़ैसला इस साल गन्ना उत्पादन के अनुमानित लक्ष्य से कम रहने और ईरान में युद्ध के कारण उर्वरक आयात में गंभीर बाधाएं पैदा होने के बाद लिया गया है.

विशेषज्ञों का कहना है कि निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फ़ैसला बढ़ती महंगाई की आशंकाओं के बीच अपनी विशाल आबादी के लिए स्थानीय आपूर्ति को स्थिर रखने पर सरकार के ध्यान देने को दर्शाता है.

भारत दुनिया में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है और सबसे बड़े निर्यातकों में शामिल है. ऐसे समय में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं, भारत की सबसे अधिक मूल्य वाली नकदी फ़सलों में से एक के निर्यात पर प्रतिबंध कई सवाल खड़े करता है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin