• Mon. Nov 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत-बांग्लादेश सीमा पर पांच दिनों से नो-मैन्स लैंड में फंसी है महिला, कोई देश अपनाने को तैयार नहीं

Byadmin

Nov 16, 2026


यह महिला भारत-बांग्लादेश सीमा पर ज़ीरो लाइन पर फंसी हुई है

इमेज कैप्शन, यह महिला भारत-बांग्लादेश सीमा पर ज़ीरो लाइन पर फंसी हुई है

    • Author, सजल दास
    • पदनाम, बीबीसी न्यूज़ बांग्ला
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 8 मिनट

बांग्लादेश-भारत सीमा पर नो-मैन्स लैंड यानी शून्य रेखा पर एक महिला खुले आसमान के नीचे, सूखी घास-फूस पर एक पतला कंबल लेकर रह रही हैं.

वहीं, सीमा के दोनों ओर बांग्लादेश की सीमा सुरक्षा बल बीजीबी और भारतीय सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ़ के जवान सख्त रुख़ अपनाए हुए हैं.

पिछले चार दिनों से यही स्थिति बांग्लादेश-भारत सीमा से सटे जमालपुर ज़िले के देवानगंज उपजिला के पाथरर चर सीमा क्षेत्र में बनी हुई है.

इस घटना ने एक बहस छेड़ दी है. सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में भी कई लोग इस महिला को लेकर पोस्ट कर रहे हैं.

दरअसल, मंगलवार सुबह से ही महिला सीमा की शून्य रेखा पर फंसी हुई है. बांग्लादेश और भारत, दोनों में से कोई भी देश उन्हें अपना नागरिक मानकर अपनाने को तैयार नहीं है.

By admin