• Sat. May 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भिवाड़ी में भीषण हादसा:साथलका गांव में गैस सिलिंडर लीकेज से भड़की आग, एक ही परिवार के सात लोग झुलसे – Bhiwadi News: Massive Mishap In Sathalka Village As Gas Cylinder Leak Sparks Fire, 7 Family Members Injured

Byadmin

Apr 30, 2026



भिवाड़ी के साथलका गांव स्थित बिल्लू लेबर कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में हुए लीकेज के चलते अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिसमें एक ही परिवार के सात लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।




Bhiwadi News: Massive mishap in Sathalka village as gas cylinder leak sparks fire, 7 family members injured

गैस सिलिंडर में अचानक लगी आग
– फोटो : अमर उजाला


प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश निवासी 35 वर्षीय नेम सिंह अपने परिवार के साथ कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रहा था। सुबह वह खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर बदल रहा था। इसी दौरान नए सिलिंडर से गैस का रिसाव होने लगा। कुछ ही पलों में कमरे में एलपीजी गैस फैल गई और आग के संपर्क में आते ही तेज धमाके के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया।

हादसे में नेम सिंह, उनकी पत्नी ममता (30), मामा बृजेश (32) और चार बच्चे पंकज (8), छगन (6), काजल (15) और किशनबती (12) आग की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए, खासतौर पर बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


Bhiwadi News: Massive mishap in Sathalka village as gas cylinder leak sparks fire, 7 family members injured

गैस सिलिंडर में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला


घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें जलते हुए सिलिंडर को लोग कमरे से बाहर खींचकर दूर ले जाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, वरना आग आसपास के अन्य कमरों तक भी फैल सकती थी।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बाहर निकालकर तुरंत भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को अलवर रैफर कर दिया गया।

 


Bhiwadi News: Massive mishap in Sathalka village as gas cylinder leak sparks fire, 7 family members injured

एक ही परिवार के सात लोग झुलसे
– फोटो : अमर उजाला


सूचना पर पहुंची भिवाड़ी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह गैस सिलिंडर से लीकेज मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Bhiwadi News: Massive mishap in Sathalka village as gas cylinder leak sparks fire, 7 family members injured

सिलिंडर लीकेज से भड़की आग
– फोटो : अमर उजाला


यह घटना एक बार फिर लेबर कॉलोनियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और गैस सिलिंडरों के लापरवाह इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, तो ऐसे हादसे भविष्य में और भी गंभीर रूप ले सकते हैं।


By admin