• Wed. Sep 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती, पीएम मोदी बोले- ‘भूपेन दा की आवाज ने पूरे देश में फूंकी असम की आत्मा’

Byadmin

Sep 9, 2026


पीटीआई, गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न, महान गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका को उनकी जन्मशती पर मंगलवार को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, डॉ. भूपेन हजारिका जी की 100वीं जयंती पर उन्हें याद कर रहा हूं। उनकी आवाज ने असम के आत्मा और पूर्वोत्तर की भावना को पूरे देश तक पहुंचाया। अपने संगीत के माध्यम से उन्होंने अनगिनत लोगों के विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्ति दी।

उनके गीत लोगों को एक-दूसरे के करीब लाए। प्रधानमंत्री ने पिछले साल गुवाहाटी में आयोजित भूपेन हजारिका की जन्मशती समारोह की शुरुआत में शामिल होने की अपनी स्मृतियों को भी साझा किया। उन्होंने कहा, भूपेन दा का जीवन और उनका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट किया, ब्रह्मपुत्र के गायक, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भूपेन दा के संगीत ने असमिया संस्कृति को उसकी तमाम विविधताओं के साथ दुनियाभर में पहुंचाया और उनके गीतों में उस भावना की झलक मिलती है जिसने समाज को सदियों से एकजुट रखा है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पोस्ट किया, भूपेन हजारिका ऐसी भावना हैं जो राज्य के लोगों के दिल और आत्मा में बसती है। भूपेन का सदाबहार संगीत और गहरे अर्थ वाले शब्द पीढ़ियों को प्रेरित करते रहते हैं।

भूपेन हजारिका का जन्म आठ सितंबर, 1926 को असम के तिनसुकिया जिले में हुआ था। उनका निधन पांच नवंबर, 2011 को हुआ। उन्हें 2019 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

By admin