• Sat. Jun 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भोपाल के बरकतुल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने के प्रस्ताव का विरोध, कौन थे बरकतुल्ला भोपाली?

Byadmin

Jun 6, 2026


बरकतुल्ला विश्वविद्यालय

इमेज स्रोत, SURAIH NIYAZI

इमेज कैप्शन, भोपाल के बरकतुल्ला विश्वविद्यालय का नाम मां वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय करने की तैयारी शुरू हो गई है

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम “मां वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय” करने की तैयारी शुरू हो गई है.

विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने इस संबंध में बुधवार को एक प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार और कुलाधिपति के पास भेज दिया है.

प्रस्ताव के मुताबिक़ राजा भोज की ऐतिहासिक विरासत के साथ ही साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा.

बैठक में मौजूद कार्य परिषद सदस्य और विश्वविद्यालय की अरबी-पर्शियन विभाग की प्रमुख डॉक्टर ताहिरा अब्बासी ने प्रस्ताव का विरोध किया है.

उन्होंने कहा कि बरकतउल्ला भोपाली ख़ुद एक स्वतंत्रता सेनानी थे, इसलिए इस विश्वविद्यालय का नाम नहीं बदला जाना चाहिए.

By admin