• Mon. Aug 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मक्का समझौता: अरब मीडिया क्या लिख रहा है, मिस्र के न होने पर क्यों उठ रहे हैं सवाल

Byadmin

Aug 9, 2026


तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़

इमेज स्रोत, TUR Presidency /Murat Cetinmuhurdar/Anadolu via Getty Images

इमेज कैप्शन, सात अगस्त को त्रिपक्षीय डिफ़ेंस पैक्ट के मौके पर तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़

मध्य पूर्व में जारी तनाव और होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच हुए एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर अरब मीडिया ने अलग-अलग तरीक़े से कवरेज की है.

सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इसी शुक्रवार, 7 अगस्त को एक शिखर बैठक की और ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ पर हस्ताक्षर किए.

कई मीडिया आउटलेट्स ने इसे मध्य पूर्व के शक्ति संतुलन में नया मोड़ बताया है तो कुछ ने इस्लामिक नेटो की संभावना की ओर इशारा किया है. लेकिन मिस्र के इस त्रिपक्षीय समझौते में शामिल न होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

सऊदी और क़तर के प्रमुख चैनल अल अरबिया और अल जज़ीरा ने इस समझौते को विस्तृत लाइव कवरेज दी है, जबकि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के मीडिया संस्थानों ने इस ख़बर को सीमित महत्व दिया.

इस समझौते से एक सप्ताह पहले पाकिस्तान ने बाब अल-मंदेब स्ट्रेट, लाल सागर और अदन की खाड़ी से गुज़रने वाले समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए सऊदी नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय समुद्री रक्षा गठबंधन का समर्थन किया था.

By admin