• Tue. Aug 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मध्य प्रदेश: भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मवेशियों को बचाने के चक्कर में भिड़े दो वाहन, आठ मजदूरों की मौत और 32 घायल

Byadmin

Aug 18, 2026


डिजिटल डेस्क, भिंड। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आ रही है। भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसा हो गया। छीमका गांव के पास मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप और सामने से आ रहे डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 32 मजदूर घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब एक बजे हुआ। प्राथमिक जांच में पता चला है कि हाईवे पर बैठे गायों के झुंड को बचाने के दौरान यह दुर्घटना हुई। पिकअप में सवार सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले थे। वे धान की रोपाई का काम करने आए थे और काम पूरा होने के बाद घर लौट रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को गोहद अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत वाले मरीजों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखा गया है और उनकी शिनाख्त की जा रही है।

By admin