• Fri. Jul 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मध्य प्रदेश में थाने पहुंचा कांग्रेस के ‘संगठन सृजन’ का बवाल, जिलाध्यक्ष और पूर्व मंत्री के गुटों में क्रॉस एफआइआर

Byadmin

Jul 24, 2026


जेएनएन, बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संगठन मजबूत करने का प्रशिक्षण देने के लिए बुलाए गए कांग्रेस के “संगठन सृजन प्रशिक्षण” कार्यक्रम का बवाल अब कोतवाली तक पहुंच गया है।

कार्यक्रम के दौरान आमने-सामने आए दो गुटों ने दो दिन बाद एक-दूसरे पर मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा और पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे समेत आठ नेताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।

विवाद 18 जुलाई को जैन दादावाड़ी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम से शुरू हुआ। वहां जिले के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी दौरान दो गुटों के बीच कहासुनी हुई, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।

उस समय मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन 20 जुलाई की शाम दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंच गए। बता दें कि कांग्रेस नेतृत्व संगठन को मजबूत करने का प्रयास करता है उसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने का उपक्रम चलाता है।

By admin