भारतीय महिला पहलवान मनीषा भांबरी ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया। लेकिन उनकी यह जीत सिर्फ एक बड़ी खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि अपने दिवंगत पिता के सपने को पूरा करने की भावुक कहानी भी है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद मनीषा ने दर्शकों के सामने एक सफेद टी-शर्ट लहराई, जिस पर उनके माता-पिता की तस्वीरें छपी थीं। यह उनके पिता सुरेश को समर्पित एक बेटी की भावुक श्रद्धांजलि थी, जो अपनी बेटी को विश्व चैंपियन बनते देखना चाहते थे।