• Sat. Oct 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, भारत को मिली पहली वर्ल्ड चैंपियन महिला रेसलर

Byadmin

Oct 31, 2026


अपने कोच के साथ मनीषा भानवाला

इमेज कैप्शन, अपने कोच मनदीप सैनी (दाएं) के साथ मनीषा भानवाला

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 4 मिनट

कज़ाख़स्तान के अस्ताना में शुक्रवार को मनीषा भानवाला ने इतिहास रच दिया. वह वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला बन गईं.

29 वर्षीय मनीषा ने 59 किलोग्राम भार वर्ग के रोमांचक फ़ाइनल मुक़ाबले में शानदार वापसी करते हुए अमेरिका की अबीगेल नेट को 8-6 से हराया.

मनीषा ने गैर-ओलंपिक भार वर्ग में अपने अभियान की शुरुआत प्री-क्वार्टर फाइनल में कनाडा की लॉरेंस ब्यूरेगार्ड को ‘विक्ट्री बाय फॉल’ के जरिए हराकर की.

क्वार्टर फ़ाइनल में भारतीय पहलवान ने मंगोलिया की बोलोरतुइया खुरेलखू को 6-0 से शिकस्त दी थी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ इसके बाद सेमीफ़ाइनल में हरियाणा की इस पहलवान ने स्थानीय खिलाड़ी अल्टिन शगायेवा को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई.

By admin