• Tue. Nov 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

महादेव ऐप: ओमान से लाए गए मुख्य अभियुक्त सौरभ चंद्राकर ट्रांज़िट रिमांड पर, जानें पूरा केस

Byadmin

Nov 3, 2026


चंद्राकर को 1 नवंबर को ओमान से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया था

इमेज कैप्शन, चंद्राकर को 1 नवंबर को ओमान से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया था

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

सोमवार को दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने महादेव ऐप अवैध बेटिंग मामले के कथित सरगना सौरभ चंद्राकर की दो दिन की ट्रांज़िट रिमांड सीबीआई को दे दी.

छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले चंद्राकर महादेव ऑनलाइन बुक अवैध बेटिंग मामले के मुख्य अभियुक्तों में से एक हैं.

जांच एजेंसियों का आरोप है कि चंद्राकर और उनके सहयोगी रवि उप्पल ने भारत के बाहर से एक बड़ा ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट बनाया और चलाया. इसके लिए उन्होंने देश भर में फ्रेंचाइज़ी नेटवर्क के तहत “पैनल” और शाखाएं बनाई थीं.

By admin