• Wed. Oct 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

महाराष्ट्र:नागपुर में नौ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, गुस्साई भीड़ ने आरोपी की पीट-पीटकर हत्या की – Maharashtra Nagpur Man Betaen To Death By Mob After Assaults Of Minor Girl

Byadmin

Oct 7, 2026


नागपुर शहर में नौ वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर अपने घर ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब 8 बजे से 9:30 बजे के बीच पारडी थाना क्षेत्र में हुई।

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपी नारायणदास मनमोहनदास वैष्णव उसे पास ही स्थित अपने घर ले गया। आरोप है कि घर में उसने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के अनुसार, बाद में बच्ची ने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। घटना की जानकारी इलाके में फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए और वैष्णव के साथ मारपीट की। 

इलाज के दौरान हुई आरोपी की मौत

पुलिस ने बताया कि मारपीट में वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। वैष्णव मूल रूप से पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की अस्पताल में मौत होने से पहले ही उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था।

By admin