• Tue. Sep 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

महाराष्ट्र: इस ज़िले में छह महीने में 29 पुरुषों ने की आत्महत्या, क्या शादी न हो पाना है असली वजह?

Byadmin

Sep 1, 2026


कौस्तुभ पोतदार
इमेज कैप्शन, कौस्तुभ पोतदार ने फ़रवरी 2026 में आत्महत्या कर ली थी

महाराष्ट्र पुलिस के आंकड़ों से पता चलता है कि 1 जनवरी से 30 जून, 2026 के बीच छह महीनों में जलगाँव ज़िले में 383 पुरुषों ने आत्महत्या की है.

पुलिस जांच में इन आत्महत्याओं के पीछे नशा, डिप्रेशन, पारिवारिक समस्याएं और क़र्ज़ जैसी कई वजहें सामने आई हैं.

पुलिस का दावा है कि इनमें से 29 मामलों में शादी के लिए रिश्ता न मिलना आत्महत्या की वजह थी.

इन आंकड़ों के सामने आने के बाद, जलगाँव में नौजवानों को दुल्हन नहीं मिल पाने की ख़ूब चर्चा हो रही है.

(आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुज़र रहे हैं तो भारत सरकार की ‘जीवन आस्था’ हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.)

By admin