• Wed. Sep 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेपाल में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंगों में फंसे लोगों को बचाने का ऑपरेशन ख़तरनाक क्यों है?

Byadmin

Sep 1, 2026


सुरंग में बचाव कार्य जारी है

इमेज स्रोत, Nepal Army

इमेज कैप्शन, नेपाली सेना ने बतायाहै कि रसुवागढ़ी, लांगटांग, चिलिमे, अपर त्रिशूली 3ए और अपर त्रिशूली 3बी में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है

नेपाल में बीते बुधवार को अचानक आई बाढ़ से प्रभावित 11 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स के 900 से ज़्यादा कर्मचारी लापता हैं.

हालांकि, अब तक ये साफ़ नहीं है कि इन प्रोजेक्ट्स की सुरंगों के अंदर फंसे लोगों की सही संख्या क्या है.

नेपाली सेना के प्रवक्ता राजाराम बसनेत ने बीबीसी नेपाली को बताया था कि सोमवार शाम तक रसुवागढ़ी, लांगटांग, चिलिमे, अपर त्रिशूली 3ए और अपर त्रिशूली 3बी में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

हालांकि भारत और चीन के एक्सपर्ट्स की मदद से अभी रेस्क्यू की कोशिशें उन्हीं सुरंगों पर फ़ोकस हैं.

लेकिन अधिकारियों और एक्सपर्ट्स ने बीबीसी से हाइड्रोपावर सुरंगों के अंदर की मुश्किलों के बारे में बात की है.

By admin