• Wed. Oct 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

महाराष्ट्र में देशविरोधी व्हाट्सएप ग्रुप के नेटवर्क पर एटीएस की रेड, आतंकी संगठन से जुड़े होने का शक

Byadmin

Oct 14, 2026


आईएएनएस, मुंबई। महाराष्ट्र एटीएस ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन एक वाट्सएप ग्रुप से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की जांच जारी रखी। एजेंसी ने राज्य भर में पांच स्थानों पर छापेमारी की और कई लोगों से पूछताछ की।

जांच के दौरान एजेंसी को एक अंतरराष्ट्रीय वाट्सएप ग्रुप का पता चला है, जिसमें पाकिस्तान और खाड़ी सहित कई देशों के सदस्य शामिल थे।

एटीएस के अुनसार, इस वाट्सएप ग्रुप का संबंध आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से हो सकता है। हालांकि, अब तक ग्रुप और उस संगठन के बीच संबंध स्थापित करने वाली कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

अधिकारियों ने बताया कि एटीएस इस ग्रुप की गतिविधियों और इसके सदस्यों के बीच हो रही बातचीत की प्रकृति की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इसका संबंध किसी संदिग्ध गतिविधि से है।

इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र एटीएस ने इस संबंध में रत्नागिरी जिले के राजापुर में रहने वाले एक शिक्षक से कई घंटे पूछताछ की थी।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद शिक्षक को छोड़ दिया गया, जबकि उस वाट्सएप ग्रुप की जांच जारी रही, जिसमें कथित तौर पर अलग-अलग देशों के सदस्य शामिल थे।

जांच एजेंसी को मिली जानकारी के अनुसार, ग्रुप में धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल थे। जानकारी के अनुसार, ग्रुप में धार्मिक विषयों पर चर्चा होती थी। इसके चलते एजेंसी बातचीत की प्रकृति और इसमें शामिल लोगों की संभावित गतिविधियों की जांच कर रही है।

By admin