• Thu. Jul 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

महुआ मोइत्रा के अंडे और पत्थर फेंकने के आरोप पर राज्य के मंत्री बोले, ‘तो क्या फूल बरसाएं’

Byadmin

Jul 2, 2026


महुआ मोइत्रा

इमेज स्रोत, ANI

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने दफ़्तर पर अंडे फेंके जाने की घटना के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को ज़िम्मेदार ठहराया है वहीं बीजेपी ने इसे ‘आम नागरिकों का टीएमसी के प्रति ग़ुस्सा’ बताया.

महुआ मोइत्रा ने एक्स पर पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और पश्चिम बंगाल पुलिस को टैग करते हुए लिखा, “मुझ पर बीजेपी के गुंडों की अगुआई में हमला हुआ.”

इसके बाद महुआ मोइत्रा ने भारतीय जनता पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं के नाम शेयर किए और दावा किया कि उनकी हरकत कैमरे में क़ैद हुई है.

एक जुलाई यानी बुधवार को पश्चिम बंगाल के नादिया ज़िले में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित उनके स्थानीय ट्रांजिट पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने अंडों की बौछार की.

महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि इसके पीछे राज्य की सत्ताधारी बीजेपी का हाथ है और पुलिस ने भी घटना को रोकने की कोई कोशिश नहीं की.

By admin