• Sat. Apr 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘माताओं-बहनों का सम्मान ही देश का सम्मान’, महिला आरक्षण बिल पर बोले पीएम मोदी

Byadmin

Apr 16, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) पर चर्चा होने से पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करके महिलाओं का अभिवादन किया। उन्होंने कहा, हमारा देश महिला महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारी माताओं और बहनों का सम्मान ही देश का सम्मान है, और इसी भावना के साथ हम इस दिशा में पक्के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं।

नारी को ज्ञान का स्रोत बताया

इसके साथ ही उन्होंने करीब एक मिनट का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है। जिसमें एक संस्कृत श्लोक और उसके सार को बताया गया है, “व्युच्छन्ति हि रश्मिभिविश्वमाभासि रोचनम्। ता त्वामुषर्वसूयवो गीभिः कण्वा अहूषत॥” अर्थात नारी अपने ज्ञान के प्रकाश से अज्ञान के अंधकार को दूर कर पूरे विश्व को आलोकित करती है। इसलिए समृद्धि और सगुणों की कामना करने वाले मनुष्य सदैव नारी का सम्मान करते हैं। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं के लिए लिखा, “आप, जो अपनी तेज किरणों से दुनिया को रोशन करते हैं, चमकते हुए। कण्वों ने भजनों के साथ आपका जश्न मनाया है, हे उदार, सभी के पालनहार।”

यह भी पढ़ें- बिना कोचिंग और बिना फीस के कनिष्क बने बरेली के टॉपर; जानें फ्री YouTube कोर्स का मैजिक



By admin