• Wed. Aug 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मार्क कार्नी की तरह भारत ट्रंप को जवाब क्यों नहीं दे पा रहा है?

Byadmin

Aug 26, 2026


भारत-कनाडा

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, कनाडा और भारत दोनों को मिडिल पावर वाले देश के रूप में देखा जाता है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दबाव की रणनीति को न केवल खुलेआम ख़ारिज कर रहे हैं बल्कि जवाब भी उसी रूप में दे रहे हैं.

कार्नी की नीति कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बिल्कुल अलग है.

मार्क कार्नी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ़ को हथियार की तरह इस्तेमाल करने के ख़िलाफ़ एक स्पष्ट रेड लाइन खींच दी है.

कनाडा की अर्थव्यवस्था अपने शक्तिशाली पड़ोसी अमेरिका के साथ गहराई से जुड़ी हुई है. ऐसे में कनाडा से आने वाले क़रीब 20 अरब डॉलर के सामान पर ट्रंप के 50 फ़ीसदी टैरिफ़ के जवाब में कार्नी की “डॉलर के बदले डॉलर” वाली जवाबी कार्रवाई से सीमा के दोनों ओर कारोबार और कामगारों को नुक़सान पहुँचना तय है.

प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा कि अमेरिका की अन्य “अस्वीकार्य” मांगों में कनाडा की दूसरे देशों के साथ व्यापार समझौते करने की क्षमता को सीमित करना भी शामिल है. उनका कहना है कि ऐसा करना कनाडा की संप्रभुता को कमज़ोर करने के बराबर होगा.

By admin