• Sat. Sep 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मिथक बनाम सच: क्या शॉपिंग की रसीदें फ़र्टिलिटी पर असर डालती हैं?

Byadmin

Sep 19, 2026


महिला

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, रसीदों को स्वास्थ्य के लिए ख़तरा बताया जा रहा है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें की जा रही हैं

हम में से ज़्यादातर लोगों के लिए रसीदें ऐसी चीज़ हैं जिन्हें सामान ख़रीदने के बाद जेब में रख लिया जाता है.

लेकिन कुछ लोगों के लिए वे एक चिंताजनक स्वास्थ्य जोखिम बन गई हैं क्योंकि हाल के महीनों में सोशल मीडिया पर ऐसे दावों वाले वीडियो की भरमार हो गई है.

इनमें कहा गया, “रसीदों को छूना आपकी भविष्य में बच्चे पैदा करने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है. ये चीज़ें आपको नुकसान पहुंचा देंगी.”

लगभग 2,500 टिक टॉक पोस्ट में एक ट्रेंडिंग ऑडियो क्लिप का इस्तेमाल किया गया है. इसमें एक आवाज़ कहती है, “मैं कभी रसीदों को नहीं छूता.”

ये चिंताएं डायरी ऑफ़ द सीईओ पॉडकास्ट में आए एक मेहमान ने भी साझा की थीं. इस पॉडकास्ट को हर महीने दुनिया भर में लाखों लोग सुनते हैं.

By admin