• Wed. Jul 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एअर इंडिया-एआई एक्सप्रेस के विमान आमने-सामने आए

Byadmin

Jul 8, 2026


पीटीआई, मुंबई। मंगलवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान एक ही रनवे पर आमने-सामने आ गए थे। एअर इंडिया के विमान ने ट्रैफिक कंट्रोलर के निर्देश पर अपनी टेक-आफ रन को तुरंत रोक दिया।

यह घटना रात लगभग 10 बजे हुई। सूत्रों के अनुसार, एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट एआईएक्स 1547 सिलीगुड़ी से आई थी और लैंडिंग के बाद रनवे को खाली नहीं कर पाई थी कि तभी मुंबई से दिल्ली के लिए एअर इंडिया का विमान एआइ 816 उसी रनवे से टेक-आफ करने की तैयारी कर रहा था।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि टेक-ऑफ रन को एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के निर्देशों के बाद तुंरत रोका गया।

प्रवक्ता ने बताया कि टेकऑफ करने जा रहे विमान को बे में ले जाया गया। विमान को अब मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार आवश्यक जांचों से गुजरना होगा और यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

उधर लाहौर में पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने बताया कि यूएई से कराची आ रहा पाकिस्तान का एक कार्गो विमान मंगलवार शाम लापता हो गया। इसमें पांच क्रू मेंबर सवार थे।

By admin