• Wed. Oct 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मुश्किल में सोशल मीडिया स्टार्स: कैसे वायरल होने की शोहरत इन्फ्लुएंसर्स को कानूनी पचड़ों में ले आई?

Byadmin

Oct 21, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज की दुनिया में मोबाइल हर किसी की जरूरत बन गया है। इस मोबाइल ने कई लोगों को शोहरत के मुकाम तक पहुंचा दिया, तो कहीं किसी को शोहरत पाने के लिए गलत काम करने के रास्ते पर धकेल दिया। कुछ ऐसे ही यूट्यूबर्स की कहानी जो शोहरत के बाद कानून के चंगुल में फंस गए।

हाल के दिनों में दिल्ली, मुबंई, कोलकाता जैसे शहरों से कई ऐसे लोगों की गिरफ्तारियां सामने आई हैं जो एक तरह का ट्रेंड दिखाती हैं। कई ऐसे यूट्यूबर्स हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में काफी शोहरत और बुलंदियां सोशल मीडिया के जरिए हासिल कर लीं, मगर बाद में वो अपने किए गलत काम की वजह से कानून के जाल में फंस गए। इन नामों की लिस्ट काफी लंबी है आइए जानते हैं इनमें से कुछ की कहानी।

कहानी सलीम वास्तिक की- पहले क्राइम फिर बचने के लिए यूट्यूबर बना

सबसे पहले बात दिल्ली-एनसीआर के यूट्यूबर सलीम वास्तिक की। सीमेंट व्यवसायी का बेटा संदीप स्कूल जाते वक्त घर से तो निकला लेकिन स्कूल नहीं पहुंच पाया। रास्ते से लापता हो गया। हादसे के ठीक अगले दिन पिता को फिरौती के लिए कॉल आई। इस केस में 30 हजार की फिरौती की मांग की गई थी।

पुलिस को पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार सलीम खान पर शक हुआ। सलीम स्कूल में मार्शल आर्ट्स का इंस्ट्रक्टर था। पुलिस की सख्त पूछताछ में खान ने जुर्म कबूल कर लिया। मुस्तफाबाद से लड़के का शव बरामद हुआ। कोर्ट ने उसे और उसके साथी दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

कोर्ट से जमानत पाने के बाद फुर्र हो गया और गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर बन कर सलीम वास्तिक के नाम से अपना धंधा चलाने लगा। लंबे समय के बाद पुलिस की पकड़ में आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। सलीम फिलहाल तिहाड़ जेल में अपने किए गलत काम की सजा काट रहा है।

गुरमन सिंह: पहले जानबूझ कर टक्कर फिर माफी और वीडियो शूटिंग

दिल्ली में, पुलिस ने जून 2026 में 32 वर्षीय यूट्यूबर गुरमन सिंह को गिरफ्तार किया। गुरमन को सोशल मीडिया पर ‘रोड सेफ्टी वाला’ के नाम से भी जाना जाता है। उस पर आरोप है कि वो वायरल कंटेंट बनाने के लिए जानबूझकर पहले टक्कर मारता है फिर चोरी से वीडियो बना लेता है। उसके पेज पर दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स मिले मगर कानून के शिंकजे में जब फंसा तो सारा खेल सामने आ गया।

पुलिस को शिकायत मिली की पिता ने अपनी नाबालिग बेटियों की स्कूटर को टक्कर मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई। जांच में पता चला कि गुरमन पहले नाबालिग लड़कियों को पहले टक्कर मारता था और उसे शक ना हो इसलिए ‘सॉरी दीदी’ कह देता था ताकि किसी भी शक ना हो।

इसी दौरान वो गुपचुप तरीके से वीडियो शूट कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता और पैसे कमाता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। गुरमन को पैसे कमाने और सोशल मीडिया की ऐसी लत लगी कि अब वो पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों का सामना कर रहा है।

मुंबई: वीडियो के जरिए पैसे वसूली का प्रयास

देश की राजधानी के बाद अब मामला देश की आर्थिक राजधानी मुबंई का। यहां यूट्यूबर रणदीप सिंह गुजराल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पर एक दुकान ‘पंजाबी पनीर’ दुकान चलाने वाले से दो लाख रुपये वसूलने के आरोप लगे। वो पहले वीडियो बना कर परेशान किया फिर पैसे मांगने के लिए दबाव बनाने लगा। पुलिस ने जांच बिछा कर उसे तब पकड़ा जब उसने 56000 रुपये की एक किश्त ले ली थी। इस मामले में हैरानी तब सामने आई जब उसके बेटे और पत्नी की संलिप्तता सामने आई। मीडिया इन्फ्लुएंसर पर ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सोशल नीडिया का गलत इस्तेमाल कहां ले जाएगा।

कोलकाता : इन्फ्लुएंसर शमिक अधिकारी पर गंभीर आरोप

कोलकाता में 25 साल के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शमिक अधिकारी पर तो बहुत ही गंभीर आरोप लगे हैं। 22 साल की महिला ने मारपीट, बंधक के साथ ही यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अधिकारी के मोबाइल में महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें इस बात की पुष्टि कर चुके। इस वजह से वो महिला को डराने धमकाने में सफल रहा। यहां सवाल जान पहचान से आगे कब क्राइम की दुनिया में कदम रखने का है जिसमें शमिक अधिकारी को इस बात का अहसास भी नहीं हुआ कि वो गलत रास्ते पर चल रहा है।

तमिलनाडु में यूट्यूबर की गिरफ्तारी पर सत्ता पक्ष और विपक्ष उलझा 

अब मामला दक्षिण भारत के खूबसूरत राज्य तमिलनाडु से जहां सीएम के खिलाफ टिप्पणी करने पर यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। मारिधास की गिरफ्तारी जून, 2026 में हुई। इसको सीएम सी. जोसेफ विजय और कुछ मंत्रियों पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में विपक्ष ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी को गलत बताया। मारीधास के पेज पर 12 लाख से ज्यादा लोग सब्सक्राइबर हैं।

By admin