• Sun. May 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मुसलमान महिलाओं के मस्जिद में जाने के बारे में इस्लाम के जानकार क्या कहते हैं?

Byadmin

May 10, 2026


एक मस्जिद में नमाज अदा करती महिलाएं (फ़ाइल फोटो)

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, एक मस्जिद में नमाज़ अदा करती महिलाएं (फ़ाइल फोटो)

सुप्रीम कोर्ट में अनुच्‍छेद-25 और अनुच्‍छेद-26 के परिप्रेक्ष्य में सात सवालों पर महत्‍वपूर्ण सुनवाई चल रही है.

अनुच्‍छेद-25 धार्मिक आज़ादी और अनुच्‍छेद-26 आंतरिक धार्मिक प्रबंधन के विषय से जुड़ा हुआ है.

इन सात सवालों के ज़रिए कोर्ट यह जानने की कोशिश कर रहा है कि धार्मिक मामलों में कोर्ट कितना दख़ल दे सकता है.

यह मुद्दा केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर हो रही सुनावई में सामने आया है.

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नौ सदस्यीय संवैधानिक खंडपीठ कर रही है. इसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत कर रहे हैं.

By admin