• Wed. Jul 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘मेरी आंखों पर पट्टी बांधी, गाड़ी में डाला और ले गए’: जंतर-मंतर पर खाना बांटने वाले जुनैद

Byadmin

Jul 29, 2026


मोहम्मद जुनैद
इमेज कैप्शन, सीजेपी के प्रदर्शन की शुरुआत से जुनैद जंतर-मंतर पर मौजूद थे

    • Author, दिलनवाज़ पाशा
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 6 मिनट

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जब शनिवार को जब अपने पद से इस्तीफ़ा दिया तब जंतर-मंतर पर पहले दिन से मौजूद रहे कार्यकर्ता जुनैद मौजूद नहीं थे.

जुनैद का दावा है कि उस समय वह दिल्ली पुलिस की अवैध हिरासत में थे और उनकी आंखों पर पट्टी बंधी थी.

दिल्ली पुलिस से जुनैद के दावे के बारे में बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनकी ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है. जैसे ही पुलिस का पक्ष आएगा, उसे यहां शामिल कर लिया जाएगा.

20 जून को जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन शुरू होने के बाद से जुनैद लगातार वहां मौजूद थे और प्रदर्शन में शामिल हो रहे लोगों के लिए खाने और पानी की व्यवस्था में जुटे थे.

जुनैद का आरोप है कि यूपी पुलिस ने उनके परिजनों को भी थाने ले जाकर पूछताछ की.

By admin