• Thu. Aug 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘मैं अपनी मां के ठग प्रेमी को ढूंढने महाद्वीप पार कर गया जहां मुझे ये मिला’

Byadmin

Aug 19, 2026


नाइजीरिया के लागोस के इकोटुन ज़िले में कार्लोस बरागान

इमेज स्रोत, Carlos Barragán

इमेज कैप्शन, नाइजीरिया के लागोस के इकोटुन ज़िले में कार्लोस बरागान

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

“वे मुझे न तो इतने पेशेवर लगे, न ही इतने ज़्यादा चालाक… और यही बात मेरे लिए सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली थी.”

जब कार्लोस बरागान अपनी माँ को प्रेम के नाम पर ठगने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए नाइजीरिया पहुँचे, तो उन्हें उम्मीद थी कि उनका सामना किसी बेहद माहिर ठग से होगा.

एक आईपी एड्रेस से उन्हें पता चला था कि उनकी माँ को धोखा देने वाले ईमेल अमेरिका के किसी सैनिक ने सीरिया से नहीं, बल्कि नाइजीरिया से भेजे थे. उस व्यक्ति ने दावा किया था कि वो सीरिया में है.

कार्लोस चाहते थे कि वो उस माहिर अपराधी का पर्दाफ़ाश करें जिन्होंने उनकी मां को धोखा दिया लेकिन इस प्रक्रिया में वो चार साल की उस लंबी यात्रा पर निकल पड़े जिसने उन्हें नाइजीरिया के ‘याहू बॉयज़’ की दुनिया को समझने का मौका दिया.

ये ऐसे युवा ठग हैं जिन्हें न तो ठीक से पढ़ाई-लिखाई करने का मौका मिला, न ही उनके पास पैसा है और न ही आगे बढ़ने के अवसर.

By admin