• Sat. Sep 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मोदी-ट्रंप के रिश्तों पर क्या बोले भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कही ये बात

Byadmin

Sep 5, 2026


सर्जियो गोर

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों में आई निकटता और व्यापार समझौते को लेकर बात की.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्ते पर भी उन्होंने बात की और कहा कि ‘भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते संबंधों से दूसरे ईर्ष्या करते हैं.’

सर्जियो गोर ने दावा किया कि आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी उन नेताओं में सबसे ऊपर होंगे जिनसे राष्ट्रपति ट्रंप मिलना चाहेंगे.

दिसंबर में फ़्लोरिडा जी20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें पीएम मोदी के भी शामिल होने की उम्मीद है.

ग़ौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच कई महीनों से द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर वार्ता चल रही है लेकिन अभी तक इसका कोई परिणाम नहीं आया है.

By admin