• Thu. Nov 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने पर गावस्कर समेत कई एक्सपर्ट्स हैरान

Byadmin

Nov 19, 2026


न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल नहीं किया गया है (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज कैप्शन, न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल नहीं किया गया है (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच गुरुवार को वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व मैदान पर सिरीज़ का पहला टेस्ट शुरू हुआ. इसमें भारतीय टीम चार तेज़ गेंदबाज़ों के साथ उतरी.

इनमें जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं. वॉशिंगटन सुंदर को स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर टीम में रखा गया. हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद प्रसिद्ध न्यूज़ीलैंड पहुंचे थे.

लेकिन मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. इसी दौरे में इंडिया ए और न्यूज़ीलैंड ए के बीच क्राइस्टचर्च में टेस्ट मैच खेला गया था जिसमें सिराज ने एक पारी में 118 रन देकर 4 विकेट लिए थे.

टॉस के समय भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “सिराज और गुरनूर (बराड़), दोनों को बाहर रखना बहुत मुश्किल था.”

हालांकि, बुधवार को भारत के गेंदबाज़ी कोच मोर्ने मोर्कल ने मोहम्मद सिराज की तारीफ़ की थी, लेकिन ये भी कहा था कि ‘देखिए कल क्या होता है.’

By admin