• Tue. Apr 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

यूएई ने छोड़ा ओपेक और ओपेक प्लस का साथ, क्या ये इस संगठन के ‘अंत की शुरुआत’ है?

Byadmin

Apr 28, 2026


तेल टैंकर

इमेज स्रोत, GIUSEPPE CACACE/AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, ओपेक प्लस का ग्लोबल तेल उत्पादन में हिस्सा मार्च में घटकर 44% रह गया

पढ़ने का समय: 6 मिनट

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने घोषणा की है कि वह प्रमुख तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक और ओपेक प्लस से बाहर हो रहा है.

तक़रीबन 60 साल बाद यूएई ने ये फ़ैसला तब लिया है जब ईरान जंग की वजह से ऐतिहासिक रूप से दुनियाभर में ऊर्जा को लेकर एक बड़ा संकट पैदा हुआ है और जिसने वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है.

यूएई ने कहा है कि यह फ़ैसला उसकी “दीर्घकालिक रणनीति, इकोनॉमिक विज़न और बदलती एनर्जी प्रोफ़ाइल” को दर्शाता है.

यूएई के ऊर्जा मंत्री सुहैल अल मज़रूई ने कहा है कि इन समूहों के तहत किसी बाध्यता से मुक्त होने पर देश को ज़्यादा लचीलापन मिलेगा.

यूएई के ऊर्जा मंत्रालय का बयान ग्राफ़िक्स में

ओपेक की स्थापना

ओपेक की स्थापना 1960 में पांच देशों ईरान, इराक़, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेज़ुएला ने मिलकर की थी, ताकि उत्पादन का तालमेल बैठाकर तेल निर्यातकों के हितों की रक्षा की जा सके और सदस्यों के लिए स्थिर आय सुनिश्चित हो.

By admin