09:29 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू
पंजाब के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।
09:07 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: पंजाब की पारी समाप्त
पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस के अर्धशतकों की मदद से राजस्थान रॉयल्स को 223 रनों का लक्ष्य दिया है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पंजाब ने 20 ओवर में चार विकेट पर 222 रन बनाए। पंजाब के लिए स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 22 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन ने 44 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के के दम पर 59 रन की पारी खेली।
पंजाब की ओर से इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कूपर कोनोली ने 30, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 और प्रियांश आर्या ने 29 रन बनाए। राजस्थान के लिए यश राज पुंजा ने दो विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर को एक-एक विकेट मिले।
08:56 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान को चौथी सफलता
नांद्रे बर्गर ने श्रेयस अय्यर को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को चौथी सफलता दिलाई है। श्रेयस 27 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए।
08:36 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: पंजाब को तीसरा झटका
यश पुंज ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए पंजाब किंग्स को तीसरा झटका दिया। यश ने प्रभसिमरन सिंह को अपना शिकार बनाया जो 44 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए।
08:27 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: प्रभसिमरन का पचासा
पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 35 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। प्रभसिमरन और कप्तान श्रेयस के बीच साझेदारी पनप रही है। 12 ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 127 रन है।
08:13 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: पंजाब को दूसरा झटका
यश पुंजा ने कूपर कोनोली को आउट कर पंजाब किंग्स को दूसरा झटका दिया है। कोनोली और प्रभसिमरन के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी और दोनों बल्लेबाज दूसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़ चुके थे, लेकिन पुंजा ने कोनोली को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कोनोली 14 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए।
08:01 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: पावरप्ले समाप्त
पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में अच्छी बल्लेबाजी की और स्कोर 60 रन के पार पहुंचा दिया। पहले प्रियांश आर्या ने तूफानी बल्लेबाजी की और उनके आउट होने के बाद प्रभसिमरन तथा कोनोली ने मोर्चा संभाले रखा है।
07:45 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: पंजाब को पहला झटका
पंजाब किंग्स को पहले ही ओवर में झटका लगा है। प्रियांश आर्या शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई थी, लेकिन आर्चर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। प्रियांश 11 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए।
07:32 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: पंजाब की बल्लेबाजी शुरू
राजस्थान के खिलाफ पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं।
07:07 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फेरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
इम्पैक्ट सब: रवि बिश्नोई, रवि सिंह, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिमरॉन हेत्मायर।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब: विष्णु विनोद, विजयकुमार विशाक, जैवियर बार्टलेट, हरप्रीत बरार, मुशीर खान।