• Mon. Sep 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

यूएन में पास हुए नक़्शे के समर्थन में भारत ने दिया वोट फिर अब क्यों जताई आपत्ति

Byadmin

Sep 7, 2026


विश्व मानचित्र

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, लंबे समय से विश्व मानचित्र को अधिक तर्कसंगत बनाए जाने की मांग हो रही थी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 4 मिनट

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दुनिया के मौजूदा नक़्शे को बदलने के लिए शुक्रवार को वोटिंग की है, जो अफ़्रीका के आकार को ज़्यादा सटीक रूप से दिखाता है.

अमेरिका एकमात्र देश था, जिसने इस प्रस्ताव का विरोध किया. प्रस्ताव को फ़्रांस, ब्रिटेन समेत 164 देशों का समर्थन मिला, इनमें भारत का नाम भी शामिल था.

लेकिन नए नक़्शे पर विवाद खड़ा हो गया है क्योंकि इसमें भारत की भौगोलिक सीमा को अलग तरह से दिखाया गया है.

वरिष्ठ पत्रकार सुहासिनी हैदर ने एक्स पर लिखा है, “जारी किए गए नए नक़्शे में जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों को पाकिस्तान और चीन के हिस्से के तौर पर दिखाया गया है.”

नए नक़्शे पर विवाद को लेकर रविवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि यूएन की ओर से प्रस्तावित विश्व मानचित्र में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख़ केंद्र-शासित प्रदेशों को भारत के आधिकारिक मानचित्र के अनुसार ही दिखाया जाना चाहिए और कोई भी ‘ग़लत’ या ‘गुमराह करने वाला’ चित्रण स्वीकार्य नहीं होगा.

By admin