यूपी में एक बार फिर मौसम पलटने जा रहा है। बीते कुछ दिनों चलने वाली राहत रविवार से खत्म होने जा रही है। केरलम में मानसून की एंट्री के साथ ही उत्तर प्रदेश का मौसम भी करवट ले रहा है। राजधानी लखनऊ समेत ज्यादातर जिलों में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी, तेज हवा और कहीं-कहीं आंधी जैसे हालात बने। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। करीब पांच दिन बाद दक्षिणी यूपी में तापमान की बढ़ोतरी के साथ लू चलने के आसार हैं।