• Sat. Jun 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पुतिन ने कहा, ‘पाकिस्तान चीन के नियंत्रण में नहीं है’

Byadmin

Jun 6, 2026


व्लादिमीर पुतिन, शी जिनपिंग

इमेज स्रोत, Maxim Stulov / POOL / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मई में चीन का दौरा किया था

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमेरिका के साथ भारत की बढ़ती साझेदारी मॉस्को के साथ उसके लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों को कमज़ोर नहीं कर सकती. साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के बारे में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वो चीन के नियंत्रण में है.

उन्होंने कहा कि रूस के साथ संबंधों को लेकर भारत पर दबाव डालने की कोशिशें ‘बेकार’ हैं और उनसे दोनों देशों के रिश्तों की दिशा बदलने की संभावना नहीं है.

पुतिन का ये बयान ऐसे समय आया है जब इसी साल 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में हो रही ब्रिक्स की बैठक में शामिल होने के लिए पुतिन भारत दौरे पर आने वाले हैं.

एक साल के अंदर पुतिन का यह दूसरा भारत दौरा होगा.

उधर, भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर नए दौर की वार्ता हो रही है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को व्यापार समझौते के जल्द पूरा होने की उम्मीद जताई है.

By admin