• Fri. Nov 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

यूपी:योगी बोले- छूटे हुए हिंदू मतदाताओं को जोड़ें, घुसपैठियों के नाम हटवाएं कार्यकर्ता, खुद संभाला मोर्चा – Up: Cm Yogi Said – Add The Missing Hindu Voters, Workers Should Remove The Names Of Infiltrators, He Himself T

Byadmin

Nov 13, 2026


UP: CM Yogi said – add the missing Hindu voters, workers should remove the names of infiltrators, he himself t

यूपी में नए वोटर जोड़ने का अभियान।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में हिंदू मतदाताओं को जोड़ने का प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका नेतृत्व करेंगे। आगामी 22 से 24 नवंबर पर चलने वाले अभियान में छूटे हुए हिंदू मतदाताओं के साथ पहली बार वोटर बने युवाओं को भी जोड़ा जाएगा। साथ ही मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर कराने की कवायद होगी। दरअसल, मुख्यमंत्री द्वारा एसआईआर में 1.27 हिंदू वोटर कम होने के बयान के बाद सचेत हुई भाजपा ने अब मुहिम चलाकर हिंदू मतदाता बनाने की कार्ययोजना बनाई है।


शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा की मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यशाला का शुभारंभ सीएम ने किया। इसमें भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने के तरीके बताए गए। साथ ही 22 से 24 नवंबर तक चलाए जाने वाले अभियान में पूरी सक्रियता दिखाने को कहा गया। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता छूटे हुए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने में जुटें।

जिन विधानसभा सीटों पर बीते चुनाव में कम अंतर में हार-जीत हुई थी, वहां खास सतर्कता बरतनी है। इसमें लापरवाही से चुनाव में दिक्कत हो सकती है। वहीं जिन सीटों पर अधिक अंतर से भाजपा प्रत्याशी जीते थे, वहां भी मतदाताओं की संख्या पर नजर बनाए रखना जरूरी है। जब पिछली बार हम लोग इसमें जुटे थे तो एक दिन में करीब 4 लाख मतदाता बने थे। ऐसा ही जोश फिर से अभियान में दिखाना होगा। कार्यशाला में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने भी विचार रखे। संचालन मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने किया।

 

By admin