• Sat. Apr 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राघव चड्ढा और अन्य सांसदों ने अचानक छोड़ी आम आदमी पार्टी? ‘आप’ में चल क्या रहा है?

Byadmin

Apr 24, 2026


राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (मध्य) ने संदीप पाठक (बाएं) और अशोक मित्तल (दाएं) के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने का एलान किया

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (मध्य) ने संदीप पाठक (बाएं) और अशोक मित्तल (दाएं) के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने का एलान किया

  • पढ़ने का समय: 7 मिनट

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की है और ‘आप’ के छह अन्य राज्यसभा सांसदों के अपने साथ होने का दावा किया है.

इस घोषणा के बाद राघव चड्ढा दल बदलने वाले कुछ सांसदों के साथ बीजेपी दफ़्तर पहुंचे.

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में कुल दस सांसद हैं. दो-तिहाई से अधिक सांसदों के पार्टी छोड़ने पर दल बदल क़ानून लागू नहीं होगा. सात सदस्यों के निकलने के बाद पार्टी के राज्यसभा में सिर्फ़ तीन सांसद रह जाएंगे.

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस घटनाक्रम के बाद दी गई अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा है, “बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का.”

वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पंजाब के साथ ‘धोखा’ करार दिया है.

By admin