• Thu. Nov 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राजस्थान के आईएएस-आईपीएस दंपति के 40 विला-कॉटेज ख़रीदने का मामला क्या है?

Byadmin

Nov 5, 2026


मामला मीडिया में आने के बाद राज्य सरकार ने आईएएस शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी आईपीएस डॉ प्रशाखा माथुर को सभी पदों से हटा दिया है.

इमेज कैप्शन, मामला मीडिया में आने के बाद राज्य सरकार ने आईएएस शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी आईपीएस डॉ प्रशाखा माथुर को सभी पदों से हटा दिया है

राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनकी आईपीएस पत्नी डॉ. प्रशाखा माथुर पर उदयपुर और अलवर के अनंता रिसॉर्ट में 40 विला और कॉटेज ख़रीदने के आरोप लगे हैं.

आरोप है कि उन्होंने ये संपत्तियां रिसॉर्ट चलाने वाली गोयल फ़ैशन्स प्राइवेट लिमिटेड से ख़रीदीं और सरकारी पदों पर रहते हुए कंपनी को नियमों के ख़िलाफ़ लाभ पहुंचाया.

मामला मीडिया में आने के बाद देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

राजस्थान सरकार ने इसकी जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी को सौंप दी है. पति-पत्नी को उनके पदों से हटाकर ‘अवेटिंग पोस्टिंग ऑर्डर’ (एपीओ) कर दिया गया है. यानी वे अब नई पोस्टिंग का इंतज़ार कर रहे हैं.

राज्य सरकार ने दो नवंबर को आदेश जारी कर गोयल फ़ैशन्स प्राइवेट लिमिटेड को दिए जा रहे सरकारी रियायतों पर भी रोक लगा दी.

By admin