• Tue. Aug 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राजस्थान: बारिश में टपकता था घर तो खेत में दबाए पांच लाख रुपये, बाद में दीमक लगे मिले

Byadmin

Aug 11, 2026


दीमक चट गई नो

इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA

इमेज कैप्शन, मांगीलाल ने बारिश से बचाने के लिए नोट ज़मीन में दबाए थे.

सोशल मीडिया पर एक बुजु़र्ग शख़्स और एक महिला का वीडियो वायरल है. इस वीडियो में वो दोनों पांच-पांच सौ रुपये के कटे-फटे ढेर सारे नोटों को छांटते हुए दिख रहे हैं.

ये राजस्थान के पचपदरा के नेवाईं गांव के रहने वाले 60 वर्षीय मांगीलाल मेघवाल और उनकी पत्नी सायली देवी हैं.

मांगीलाल मेघवाल का दावा है कि उन्होंने अपनी ज़मीन का एक हिस्सा बेचा था, जिसके बदले उन्हें पांच लाख रुपये मिले थे.

दंपति का कहना है कि ये नोट देखकर उन्हें रोना आ रहा है, खाने-पीने की इच्छा नहीं होती, एक ही ख़्याल है कि ये नोट अब कैसे बदले जाएंगे.

क्या है पूरा मामला?

नोट

इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA

इमेज कैप्शन, मांगीलाल और उनकी पत्नी दीमक लगे नोटों के साथ

बालोतरा ज़िले के नेवाईं गांव की एक ढाणी में मांगीलाल मेघवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं.

By admin