• Sat. Jul 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार की घोषणा, सावरकर पर बनी फ़िल्म के लिए रणदीप हुड्डा को मिला अवॉर्ड

Byadmin

Jul 18, 2026


रणदीप हुड्डा के पहली बार फ़िल्म का नर्देशन किया और उन्हें अवॉर्ड भी मिला

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, रणदीप हुड्डा ने पहली बार फ़िल्म का निर्देशन किया और उन्हें अवॉर्ड भी मिला
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 3 मिनट

72वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है. इसमें फ़िल्म ‘आर्टिकल 370’ को साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फ़िल्म का अवॉर्ड मिला है.

वहीं सर्वश्रेष्ठ हिंदी फ़िल्म का पुरस्कार राजकुमार राव अभिनीत फ़िल्म ‘श्रीकांत’ को मिला है.

ममूटी और कार्तिक आर्यन ने अपनी फ़िल्मों ‘ब्रह्मयुगम’ और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल’ का पुरस्कार साझा किया. ममूटी को चौथी बार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला है.

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) का पुरस्कार यामी गौतम को फ़िल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए मिला.

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार संजय मिश्रा को फ़िल्म ‘भक्षक’ के लिए दिया गया है.

By admin