• Sat. Jul 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ramayana Event Live:रामायण-प्रथम संकल्प कार्यक्रम में ऋषभ शर्मा की प्रस्तुति, रणबीर समेत कई कलाकार हुए शामिल – Ramayana Pratham Sankalp Red Carpet Event Live Ranbir Kapoor Namit Malhotra Nitesh Tiwari & Sai Pallavi

Byadmin

Jul 18, 2026


07:17 PM, 18-Jul-2026

प्रसिद्ध सितार वादक ऋषभ शर्मा ने दी प्रस्तुति


प्रसिद्ध सितार वादक ऋषभ शर्मा
– फोटो : अमर उजाला

सितार वादक ऋषभ शर्मा ने सितार वादन से बांधा समां

सितार वादक ऋषभ शर्मा ने ‘रामायण’ फिल्म से जुड़े इस कार्यक्रम में एक भक्तिमय प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने पहली बार भजन ‘रामा राम रटते रटते’ की प्रस्तुति दी। इसके अलावा उन्होंने ‘ तांडवम’ की भी प्रस्तुति मंच से दी। 

07:09 PM, 18-Jul-2026

कुमार विश्वास ने कार्यक्रम में राम कथा का महत्व बताया


कुमार विश्वास ‘रामायण’ संकल्प कार्यक्रम में स्टेज पर नजर आए
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

कवि कुमार विश्वास ने अपनी वाणी से किया मंत्रमुग्ध

कुमार विश्वास ने ‘रामायण’ फिल्म से जुड़े इस खास इवेंट में भगवान राम की कथा का जिक्र किया। इस कथा का महत्व बताया। साथ ही यह फिल्म बनाने के लिए मेकर्स का धन्यवाद किया।  

07:04 PM, 18-Jul-2026

विवेक ओबेरॉय भी इवेंट में पहुंचे


विवेक ओबेरॉय
– फोटो : इंस्टाग्राम@realbollywoodhungama

विवेक ओबेरॉय ने भी इवेंट में की शिरकत

रणबीर कपूर के अलावा फिल्म ‘रामायण’ में विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे। वह भी दिल्ली के इवेंट में नजर आए।  

 

06:55 PM, 18-Jul-2026

रणबीर कपूर इवेंट में हुए शामिल


रणबीर कपूर
– फोटो : इंस्टाग्राम@realbollywoodhungama

रणबीर कपूर भारतीय पहनावे में आए नजर 

इवेंट में सबसे पहले फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर पहुंचे। उनके देसी अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में फिल्म की अभिनेत्री साई पल्लवी भी पहुंचीं। वह साड़ी पहने इस इवेंट में पहुंचीं। उनकी सादगी ने भी सबको मोह लिया। 

 

06:54 PM, 18-Jul-2026

Ramayana event live: रामायण-प्रथम संकल्प कार्यक्रम में ऋषभ शर्मा की प्रस्तुति, रणबीर समेत कई कलाकार हुए शामिल

रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म को रिलीज होने में समय है लेकिन मेकर्स ने एक खास इवेंट दिल्ली में रखा। जिसको नाम दिया गया ‘प्रथम संकल्प’। यह एक तरह का रेड कारपेट इवेंट था, जिसमें फिल्म से जुड़े कलाकार नजर आए, रणबीर कपूर, विवेक ओबेरॉय मौजूद दिखे। इस कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट्स यहां, जानिए। 



By admin